Showing posts with label Global Issue. Show all posts
Showing posts with label Global Issue. Show all posts

Tuesday, December 8, 2009

dOSE (sOME iMP sUMMITS tHIS yEAR tILL dATE)

  1. The United Nations Conference on Environment and Development (UNCED), also known as the Rio Summit, Rio Conference, Earth Summit was a major United Nations conference held in Rio de Janeiro from June 3 to June 14, 1992.
  2. The South Asian Association for Regional Cooperation (SAARC) is an economic and political organization of eight countries in Southern Asia. In terms of population, its sphere of influence is the largest of any regional organization: almost 1.5 billion people, the combined population of its member states. It was established on December 8, 1985 by Bangladesh, Bhutan, Maldives, Nepal, Pakistan, India and Sri Lanka. In April 2007, at the Association's 14th summit, Afghanistan became its eighth member.
  3. The 15th SAARC summit took place in Colombo (Sri Lanka) during the 1st and 3rd of August, 2008.The offer to host the 16th SAARC summit by the Maldives was "welcomed with appreciation.
  4. The 1st BRIC summit took place in Yekaterinburg, Russia on June 16, 2009.The four heads of government from the BRIC countries attended
  5. The 1st European Union-Brazil summit took place in Lisbon on 4 July 2007.
  6. The 2009 Strasbourg–Kehl Summit was a NATO summit of heads of state and heads of government held in Strasbourg, France, and in Kehl and Baden-Baden, Germany, on 3-4 April 2009. The summit marked the 60th anniversary of the establishment of North Atlantic Treatry Organization (NATO). Expected to be primarily a celebratory 60th-anniversary event, the agenda included a number of urgent topics commanding the NATO leaders' attention.
  7. The G-20 Leaders' Summit on Financial Markets and the World Economy was held in London on 2 April 2009 at the ExCeL Centre. It followed the first G-20 Leaders Summit on Financial Markets and the World Economy, which was held in Washington, D.C. on 14–15 November 2008
  8. U.S. President Barack Obama's first visit to the People's Republic of China began on November 15, 2009 as part of a 4-day trip from November 15 to 18.It was  part of a 9-day tour to Asian countries which includes Japan, Singapore, China and South Korea.
  9. The 2009 Arab League summit was held in Doha, Qatar on March 30, 2009. The Arab League defied the International Criminal Court by giving a "warm welcome" to Sudanese President Omar Hassan al-Bashir, who the Court placed a warrant on for war crimes in the Darfur genocide.
  10. The Commonwealth Heads of Government Meeting 2009 was the twenty-first Meeting of the Heads of Government of the Commonwealth of Nations. It was held in Port of Spain, Trinidad and Tobago, between 27 November and 29 November 2009, and was hosted by that country's Prime Minister, Patrick Manning

Tuesday, September 15, 2009

क्योटो पर 'करो या मरो' की स्थिति


फ़ाइल फ़ोटो
क्योटो संधि को बचाया जा सकता है.
दुनिया का बढता तापमान दरअसल सही मायनो मे पहली चुनौती है जिस पर सभी देशो को मिल कर काम करने की जरूरत है ताकि इसके प्रभाव को कम किया जा सके. ये मानना है कार्बन बाज़ार की विशेषज्ञ ग्रेसिलीया चिचिलनिस्की का. 
दिसंबर मे कोपेनहेगन मे जलवायु परिवर्तन पर होने वाले शिखर सम्मेलन मे क्योटो संधि के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा. यह संधि एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संधि है जिसने जलवायु परिवर्तन के ख़तरो से निपटने पर चर्चा की है.

लेकिन इस संधि की मियाद 2012 मे खत्म हो रही है और उसके बाद इसका कोई औचित्य नहीं रहेगा.
आधे अधूरे तरीको से इस चुनौती से निपटने की कोशिश ने स्थिति को और मुश्किल कर दिया है. दुनिया के दो देश जो सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कर रहे हैं, वे किसी सीमा पर एकमत नही हो पा रहे है और इसके कारण आगे भी कोई बेहतर तस्वीर नज़र नहीं आ रही है.


झगड़ा विकसित और विकासशील देशों के बीच है.
मेरा मानना है कि क्योटो संधि को बचाना अच्छा होगा और इसे बचाया जा सकता है.

अबतक की विफलता के कोई मायने नही है क्योकि वैसे भी सयुक्त राष्ट्र मे हम ज़्यादातर फ़ैसले आखिरी समय मे लेते है जब कोई और चारा नही बचता.

दुनिया का बढता तापमान हर एक देश की समस्या है और एक साथ इससे निपटने के अलावा कोई चारा नही है.
2007 मे बाली मे ये तय किया गया था कि कोपेनहेगन सम्मलेन मे क्योटो संधि के बाद की समस्या को सुलझा लिया जाएगा. उस नज़र से कोपेनहेगन में “करो या मरो” वाली स्थिति है.

पर अंदाज़ा है कि इस सम्मेलन मे चीन और अमरीका जो सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक हैं, उनके बीच बात अटकेगी.

यहीं पर पर्यावरण और राजनीति के बीच टकराव होने की संभावना है.
ये दो देशो का झगड़ा पूरी दुनिया के लिए अच्छी ख़बर नहीं है.
अंमरीका अपना उत्सर्जन तब तक कम नहीं करना चाहता जबतक कि चीन न कर ले लेकिन विकासशील देशो पर बिना मुआवज़े के अपना उत्सर्जन कम करने की जवाबदेही नहीं है.

उन्हे ग़रीबी हटाने के लिए उर्जा चाहिए और लगभग नब्बे प्रतिशत उर्जा जीवाश्म ईंधन से बनाया जाता है.

दुनिया की आधी आबादी हर दिन दो डालर से कम खर्चे पर जीवित है. दुनिया की अस्सी प्रतिशत आबादी का घर विकासशील देशो में है लेकिन वे केवल चालीस प्रतिशत उत्सर्जन कर रहे है जबकि धनी देशों से साठ प्रतिशत उत्सर्जन होता है जहाँ दुनिया की केवल बीस प्रतिशत आबादी रहती है.
चीन और अमरीका के बीच का टकराव शीत युद्द की याद दिलाता है.
समय बदल गया है , लेकिन स्थिति वही है.

क्योटो संधि मे कार्बन बाज़ार की जो रूपरेखा मैंने तैयार की थी वो काफी महत्वपूर्ण है. कार्बन बाज़ार का मतलब है कि किसी भी देश या उद्दोग के पास कार्बन उत्सर्जन की जो सीमा उपलब्ध है अगर वो उस तय सीमा से कम उत्सर्जन करता है तो अपनी बची हुई उत्सर्जन सीमा को वो किसी दूसरे देश को बेच सकता है .
विकासशील देशो को कार्बन बाजार मे कारोबार करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है क्योकि उनके उत्सर्जन पर कोई सीमा नहीं बांधी गई है और वे स्वच्छ विकास प्रणाली का इस्तेमाल करते है.
नुकसान सबका होगा.
अभी तक इस प्रणाली मे खर्च हुआ साठ प्रतिशत से ज़्यादा पैसा चीन को दिया गया है क्योंकि इस प्रणाली से उत्सर्जन कम किया जा सकता है और चीन सबसे ज्यादा उत्सर्जन करता है तो उसे उत्सर्जन सबसे ज्यादा कम भी करना है.
अफ्रीका केवल तीन प्रतिशत उत्सर्जन करता है तो उसे कार्बन उत्सर्जन बहुत थोड़ा कम करना है और उसे स्वच्छ विकास प्रणाली के लिए बहुत कम पैसा मिला है.
इसे बदलने की ज़रूरत है.
सवाल ये है कि हम विकसित और विकासशील देशो के बीच सहमति कैसे बनाए.
कोपेनहेगन सचमुच “करो या मरो” की स्थिति है. विफलता का ख़मियाजा़ बहुत होगा लेकिन उम्मीद की किरण ये है कि इस स्थिति से निपटने के रास्ते मौजूद हैं.

Monday, September 7, 2009

प्रवासियों पर मंदी का गंभीर असर

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस और अमरीका स्थिति माइग्रेश पॉलिसी इंस्टीट्यूट के संयुक्त अध्ययन से आर्थिक मंदी के प्रवासियों पर हुए असर का विस्तृत जायज़ा लिया गया है
पश्चिमी देशों से शुरु हुए आर्थिक मंदी के दौर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. यदि पिछले 60 साल का इतिहास देखें तो दुनिया भर में लोगों की आवाजाही पर एक साल के आर्थिक संकट का गंभीर असर नज़र आता है. लेकिन इस संकट ने हर क्षेत्र को अलग ढंग से प्रभावित किया है.
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस और अमरीका स्थिति माइग्रेश पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने संयुक्त तौर पर अध्ययन कर पिछले एक साल में विश्व भर में प्रवासियों की आवाजाही, विप्रेषित धन और प्रवासियों पर आर्थिक संकट के असर का आकलन किया है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के जिन देशों में प्रवासी आर्थिक या रोज़गार के मकसद के लिए जाते थे, वे आर्थिक संकट के बाद कम आकर्षक केंद्र बने हैं.

बीबीसी रिपोर्ट: मुख्य बातें

प्रवासी
1.आर्थिक प्रवास के मुख्य केंद्र कम आकर्षक बने
2.प्रवासियों ने दूसरे देशों में ही रहना बेहतर समझा
3.विप्रेषित धन में कमी आई पर कुछ देशों में ये बढ़ा
4.कनाडा को छोड़ अन्य देशों ने प्रवासन नियम कड़े किए
5.जापान, स्पेन, चेक गणराज्य ने लौटने के लिए पैसा दिया

बीबीसी ने पाया कि आम धारणा के विपरीत अधिकतर प्रवासी लोग अपने देश लौटने की जगह जिस देश में गए हैं, वहीं रहना बेहतर समझ रहे हैं. लेकिन ये बताना ज़रूरी है कि दुनिया के कई हिस्सों से कई प्रवासी अपने-अपने देश भी लौटे हैं.

अध्ययन के अनुसार दुनिया में रिमिंटेंस यानी विप्रेषित धन में ख़ासी कमी आई है लेकिन कुछ देशों को विप्रषित धन बढ़ा है. इससे प्रवासियों की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पैसा भेजने और पैसा पाने वाले देशों पर भी असर पडा है.

आर्थिक मंदी की शुरुआत से पहले वर्ष 2005 में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या रिकॉर्ड 19.5 करोड़ पहुँच गई थी जो 1960 के साढ़े सात करोड़ से ढाई गुना थी. ये दुनिया की आबादी का तीन प्रतिशत है. जनजंख्या को देखा जाए तो अधिकतर प्रवासी यूरोप में हैं और फिर एशिया और और उत्तरी अमरीका में हैं. देश की कुल जनसंख्या को देखा जाए तो प्रवासियों की संख्या खाड़ी देशों, ओशनिया (जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड शामिल हैं), उत्तरी अमरीका और फिर यूरोप में हैं.

अनेक लोगों को ये जानकर हैरत होगी कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार अवैध तरीके से अन्य देशों में जा रहे लोगों की संख्या, प्रवासियों की कुल जनसंख्या का केवल दस से 15 प्रतिशत है.

वर्ष 2008-09 में जिन देशों में रीमिटेंस यानी विप्रेषित धन में ज़बर्दस्त कमी आई, वे क्रमवार इस प्रकार हैं. तुर्की, मोलांडा, पोलैंड, मोरोक्को, मैक्सिको और कीनिया.

उधर मंदी के बावजूद ख़ासा विप्रेषित धन पाकिस्तान और बांगलादेश में और इनके बाद फिलिपिंस और कैप वर्डे में आया. इसका मुख्य कारण यह है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिलिपींस के अधिकतर प्रवासी सऊदी अरब में हैं जहाँ आर्थिक मंदी का असर उतना नहीं हुआ जितना अन्य खाड़ी देशों में हुआ है.

आर्थिक मंदी से पैदा हुई बेरोज़गारी की समस्या के कारण जहाँ अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और अनेक अन्य देशों ने आप्रवासियों के लिए नियम-क़ानून कड़े कर दिए. उधर कनाडा एक मात्र पश्चिमी देश था जहाँ अस्थायी कर्मचारियों की माँग बढ़ी.

उधर जापान, स्पेन और चेक गणराज्य ने प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के तहत पैसा और एक तरफ़ टिकट देकर वापस भेज की घोषणा की है.

प्रवासियों से संबंधित तथ्य

  • यूरोप में प्रवासियों की कुल संख्या सबसे अधिक
  • 1960: दुनिया में कुल 7.5 करोड़ प्रवासी थे
  • 2005: प्रवासियों की संख्या रिकॉर्ड 19.5 करोड़
  • प्रवासी दुनिया की आवादी का कुल तीन प्रतिशत
  • ग़ैरक़ानूनी प्रवासी केवल 10-15 प्रतिशत
आर्थिक मंदी के कारण प्रवासन पर हुए प्रभाव को किसी एक वैश्विक रुझान में बांधा नहीं जा सकता. ये रुझान हर क्षेत्र के लिए अलग हैं और स्थाई, अल्पकालिक, ग़ैरक़ानूनी और मानवीय प्रवासन के लिए अलग-अलग हैं.

अमरीका और मैक्सिको:

वर्ष 2006 से 2009 के बीच मैक्सिको से अमरीका में होने वाला वार्षिक प्रवासन 10 लाख से घटकर 60 हज़ार पहुँच गया है और इसका मुख्य कारण ग़ैरक़ानूनी प्रवासन में कमी है.
अमरीका में मैक्सिको और मध्य अमरीका के आप्रवासियों के लिए बेरोज़गारी की दर दोगुना हो जाने के बाद भी अधिकतर आप्रवासी अमरीका से मैक्सिको वापस नहीं जा रहे हैं.

ब्रिटेन, आयरलैंड, पूर्वी यूरोपीय देश:

ब्रिटेन और आयरलैंड से बड़ी संख्या में प्रवासियों की वापसी हुई है. वर्ष 2004 से मार्च 2009 तक यूरोपीय संघ में शामिल हुए पूर्वी यूरोपीय देशों के 14 लाख प्रवासी ब्रिटेन में आए.
लेकिन वर्ष 2008 तक इनमें से लगभग आधे अपने-अपने देश लौट चुके थे.

स्पेन, रोमानिया और मोरोक्को:

पिछले एक दशक में स्पेन में आप्रवासियों की संख्या में लगभग सात गुना वृद्धि हुई लेकिन इस समय स्पेन की आप्रवासी आबादी के लौटने के कारण वहाँ मज़दूरी करने वाली जनसंख्या की ख़ासी अदला-बदली हुई है. पूर्वी यूरोप के देशों - रोमानिया और बुलगारिया से स्पेन आने वालों की संख्या में 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है.

स्पेन के नेशनल स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट के अनुमान के अनुसार प्रवासियों के स्पेन छोड़ने की संख्या में लगभग दोगुना इज़ाफ़ा हुआ वर्ष 2006 में ये संख्या एक 20 हज़ार से बढ़कार ये वर्ष 2008 में दो लाख 32 हज़ार हो गई.

भारत

वर्ष 2008 में जहाँ लगभग साढ़े आठ लाख ऐसे भारतीय कामगार विदेश गए, वहीं वर्ष 2009 के पहले तीन महीनों में ये संख्या केवल 1.71 लाख थी, जो पिछले वर्ष के मुकाबले में ख़ासी कम हैं.

विश्व बैंक की एक टीम के अनुमान के अनुसार भारत को वर्ष 2008 में लगभग 52 अरब डॉलर विदेशों से भेजे गए. दक्षिण एशिया को भेजे जाने वाले धन का लगभग 75 प्रतिशत भारत को जाता है.

विप्रेषित धन का एक और बड़ा स्रोत आप्रवासी हैं. भारत का उदाहरण लें तो विश्व बैंक के एक विश्लेषण के अनुसार आप्रवासी भारतीयों के खातों में जमा पूँजी वर्ष 2008 में गिरी लेकिन उसके बाद स्थिति बेहतर हो गई. जून 2008 में एनआरआई खातों में 39.6 अरब डॉलर थे जबकि दिसंबर 2008 में ये 36.2 अरब डॉलर थे और जून 2009 में ये बढ़कर 39.3 प्रतिशत हो गए.

खाड़ी देश:

खाड़ी देशों का मामला मिलाजुला है. भारत से खाड़ी के देशों में जाने वालों की संख्या में गिरावट आई है और विदेशों में जाने के लिए वीज़ा आवेदनों में भी कमी आई है. लेकिन जो भारतीय और अन्य देशों के प्रवासी सऊदी अरब में हैं, जहाँ आर्थिक मंदी का उतना असर नहीं है, वे अपने-अपने देश नहीं गए हैं. अन्य खाड़ी देशों से अनेक भारतीय ज़रूर देश लौटे हैं.

आर्थिक मंदी ने बांगलादेश की सरकार को अन्य ऐसे बाज़ारों की खोज करने पर मजबूर किया है जहाँ उसके लोग मज़दूरी करने के लिए जाते हैं. उधर नेपाल के प्रवासियों का संयुक्त अरब अमीरात जाना कम हुआ है, जबकि सउदी अरब में उनका जाना बढ़ा है.

फिलिपींस की सरकार भी अपने देश के कामगारों के लिए नए बाज़ार की तलाश में है, क्योंकि इस देश के कामगारों का एक चौथाई दुनिया के 190 देशों में काम करता है.

चीन में अंदरूनी हलचल

प्रवासन केवल अंतरराष्ट्रीय मामला नहीं है बल्कि चीन जैसे कुछ देशों के लिए एक आंतरिक मामला भी है. चीन में 14 करोड़ कामगार ग्रामीण इलाक़ों से तटीय औद्योगिक इलाक़ों में काम करने के लिए आते हैं और बेरोज़गारी काफ़ी बढ़ी है. अनेक लोगों को कम पैसे या फिर ख़राब स्थितियों में काम करना पड़ रहा है.
वर्ष 2009 में नए चीन साल की शुरुआत में कुल कामगार आबादी का आधा यानी सात करोड़ लोग अपने पैतृक प्रदेश चले गए. ऐसा हर साल होता है लेकिन वित्तीय मंदी के दौर में इस बार ज़्यादा लोग अपने गृह प्रांत वापस गए.
आम तौर पर इनमें से अनेक वापस काम पर आ जाते हैं लेकिन इस बार लगभग डेढ़ करोड़ लोग वापस काम पर नहीं आए. हालाँकि पाँच करोड़ 60 लाख चीनी कामगार औद्योगिक तटीय क्षेत्रों में वापस आए लेकिन इनमें से कई ऐसे भी थे जिनके पास नौकरियाँ नहीं थी.

नियम-क़ानून कड़े हुए

मलेशिया और थाइलैंड से लेकर कज़ाकिस्तान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रलिया और रूस की सरकारों ने आप्रवासन के लिए नियम क़ानून कड़े कर दिए.

ब्रिटेन और अमरीका ने भी ऐसे ही क़दम उठाए. अमरीका ने स्किल्ड वर्कर्स के लिए नियम-क़ानून कड़े कर दिए.
उधर इटली ने तो ग़ैरक़ानूनी प्रवासियों को निशाना बनाते हुए ग़ैरक़ानूनी मौजूदगी को अपराध की श्रेणी में रख दिया.
वर्ष 2009 की शुरुआत में फ़्रांस की सरकार ने छापे मारे ताकि ग़ैरक़ानूनी कामगारों को हटाया जा सके लेकिन इसी के साथ बेरोज़गार कामगारों को नए काम भी दिए गए.
लेकिन कनाडा ने इन सभी देशों के क़दमों के विपरीत जहाँ स्थाई कामगारों को नहीं छुआ, वहीं कनाडा में अस्थाई कामगारों की माँग बढ़ी.
जापान, स्पेन और चेक गणराज्य ने प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज जैस कुछ पैसे या एक तरफ़ का टिकट देकर वापस भेज रहे हैं.

Saturday, September 5, 2009

अर्थव्यवस्थाओं की मज़बूती के प्रयास - G-20

जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों का कहना है कि आर्थिक संकट से जूझ रहीं अर्थव्यवस्थाओं द्वारा हाल ही दिए गए सकारात्मक संकेतों के बावजूद इस दिशा में प्रयासों को जारी रखा जाएगा और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए उपाय किए जाएंगे.
जी-20 देशों के वित्तमंत्री इसी महीने रूस के पिट्सबर्ग शहर में होने वाली शीर्ष बैठक का आधार तय करने के लिए लंदन में दो-दिवसीय सम्मेलन में भाग ले रहे थे.

ब्रिटेन के वित्तमंत्री एलिस्टेयर डार्लिंग ने जी-20 देशों की ओर से शनिवार शाम एक संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि सभी वित्त मंत्री इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक मंदी से जूझने की दिशा में सरकारों द्वारा अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं को दी जा रही मदद से हाथ खींचना काफी हानिकारक हो सकता है.

हालांकि इससे पहले फ्रांस और जर्मनी ने कहा था कि मदद जारी रखने से सरकारों पर ऋण का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ सकता है इसलिए एक एग्ज़िट स्ट्रैटेजी, यानि धीरे-धीरे हाथ खींचने की नीति पर विचार किया जाना चाहिए.
जी-20 देशों ने इस बैठक के बाद कई उपायों को रेखांकित किया है.

कुछ अहम उपाय

1. विश्व की वित्तीय व्यवस्था और खासतौर से अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक की नीतियों में सुधार लाने और उन्हें और मज़बूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. साल 2011 तक मुद्रा कोष की कोटा-व्यवस्था में समीक्षा पूरी कर ली जाएगी.

2. मंत्रियों के अनुसार इन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की नीति निर्धारण प्रक्रिया में विकासशील औऱ गरीब देशों की भूमिका को और सशक्त बनाया जाएगा.

3. दुनियाभर में बैंकों और व्यापार में लगे वित्तीय संस्थानों के काम करने के तरीकों पर निगरानी रखने के लिए आर्थिक स्थिरता बोर्ड को और सशक्त बनाया जाएगा. साथ ही ऐसी नीतियों पर बातचीत की जाएगी जिनसे संस्थानों के कामकाज और उनके निवेश के फैसलों में पारदर्शिता बनी रहे.

4. बाज़ार और निवेश से जुड़ी वित्तीय संस्थाओं और बैंकों के लिए न्यूनतम पूंजी की सीमा निर्धारित करने की दिशा में सरकारों को अपने यहां कानून बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

5. कर चोरी को आसान बनाने वाले देशों और संस्थानों से निपटने के लिए मार्च 2010 तक कड़ी नीतियां बनाई जाएंगी.

6. वैश्विक स्तर पर व्यापार और निवेश करने के ऐसे मानक स्थापित किए जाएंगे जिनसे अर्थव्यवस्थाओं को मज़बूती मिले.

आईएमएफ़ की घोषणाएं
सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने भी बैठक के बाद कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.

बैठक में भाग ले रहे आईएमएफ के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस क्हान ने कहा कि गरीब देशों की मदद के लिए छह साल की अवधि के लिए 17 अरब डॉलर का कर्ज़ मुहैया कराया जाएगा. इससे पहले 6 अरब डॉलर का कर्ज सिर्फ 2 साल तक की अवधि तक ही सीमित था.

इसके अलावा अर्थव्यवस्थाओं की मदद के लिए पहली बार आईएमएफ ने 250 अरब डॉलर के एसडीआर या स्पेशल ड्राइंग राइट्स जारी किए हैं.

वहीं क्हान ने चेतावनी दी कि मंदी के खिलाफ अर्थव्यवस्थाओं द्वारा की गई प्रगति के बावजूद भविष्य में बेरोज़गारी के और बढ़ने की पूरी आशंका है और सरकारों को इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए.

इस बैठक में भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने हिस्सा लिया.